प्रयागराज मंडल हो रहा किसान रेल का संचालन

मैनपुरी  से बिहारा के ‌बीच‌ हुआ किसान रेल का संचालन

 ‌

‌           प्रयागराज। उत्तर‌ ‌मध्य‌ ‌रेलवे‌ ‌‌प्रयागराज‌ ‌मंडल‌ ‌द्वारा‌  20.12.2021 को  आलू‌ ‌के‌ ‌परिवहन‌ ‌के‌ ‌लिए‌ ‌किसान‌ ‌रेल‌ का संचालन किया गया।‌‌ मैनपुरी से बिहारा रेलवे स्टेशन के  ‌बीच‌ गाड़ी स. 00416 के रूप में यह ट्रेन प्रात: 06.00 बजे 21.12.2021  मैनपुरी से बिहारा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई ।‌ इस‌ ‌गाड़ी‌ ‌में‌ लगभग‌ 295 टन आलू का लदान किया गया|

जिससे रेलवे को लगभग 14 लाख

रुपये  रेल राजस्व प्राप्त हुआ | किसान रेल की एक विशेषता यह है की इसमें किसानों को प्रभावी पार्सल दरों की तुलना में 50% कम शुल्क देना पड़ेगा | यह  योजना भारत सरकार की पहल है जिसमे किसानों को फल,सब्जी, डेरी उद्पादों ,खाद्य पदार्थों की बुकिंग पर सब्सिडी के रूप में खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा 50% की सब्सिडी  दी  जा रही है | इस योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा रु 715475/- का भुगतान किया गया शेष खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा वहन   किया जाता है|

Related posts

Leave a Comment