प्रयागराज मंडल में माह अक्टूबर 2022 में 54 रेल कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

प्रयागराज  । उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल से दिनांक 31.10.2022 को 54 रेल सेवक सेवानिवृत्त हुए।  इरफ़ान अहमद,  जगवीर सिंह , मारकंडेय,  पारस नाथ एवं, राघवानंद सिंह को सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु एक्सीडेंट फ्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को  कुल लगभग 15 करोड़ 98  लाख रूपए का समापन भुगतान नियमानुसार डिजिटल माध्यम से किया गया।
मंडल कार्यालय के  सभागार में मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज मंडल  मोहित चंद्रा  एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  मनीष कुमार खरे द्वारा समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्रों सहित फोल्डर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मान सहित सौंपा गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी  मनीष कुमार खरे द्वारा सेवानिवृत्ति के उपरांत कर्मचारियों को प्राप्त होने वाले भुगतान, मानार्थ पास, HRMS एवं UMID की सुविधाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया गया इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को रेल सेवा उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके आगामी पारिवारिक जीवन में स्वस्थ एवं सक्रिय रहने की कामना की | मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज  मोहित चंद्रा ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग की टीम की सराहना की | इस अवसर पर  कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment