प्रयागराज का प्राचीन गौरव सवंर रहा है -केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज। पूर्वांचल छठ पूजा समिति द्वारा संगम नोज पर आयोजित अखंड रामायण का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया इस अवसर पर उन्होंने  “छठ पूजा” कार्यक्रम में सूर्य भगवान की पूजा-अर्चन एवं संगम किनारे माता गंगा यमुना सरस्वती का पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना करते हुए उपस्थित लोगों से कहा कि और कहा कि छठ के महान पर्व पर हमारी माताएं और बहनें अपने परिजनों के साथ  भारत और भारत की संस्कृति की समृद्धि के लिए भगवान सूर्य से प्रार्थना करती है और कहा यह पर्व सुख समृद्धि शांति की कामना का पर्व है उन्होंने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार  भारत की प्राचीन सांस्कृतिक सभ्यता को  गौरवान्वित करने वाले सभी पर्यटन स्थलों की विकास तीव्र गति से कर रही और प्रयागराज उससे अछूता नहीं रहा प्रयागराज के दिव्य और भव्य कुंभ पूरी दुनिया में विश्व विख्यात हुआ और प्रयागराज का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा और कहा कि आज प्रयागराज का प्राचीन गौरव सवंर रहा है और विकास के नए आयाम गढ़ रहा है और इस अवसर पर उन्होंने समिति को हर संभव सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और हो सकता है कि आने वाले दिनों में छठ पर्व पर अवकाश भी घोषित हो जाए
     भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय राय तथा उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी संरक्षक शेषनाथ सिंह राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल सुदामा सिंह अतुल राय अमन सिंह राजेश पाठक ओपी सिंह हिमालय सोनकर आदि भारतीय जनता पार्टी एवं समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts

Leave a Comment