प्रदेश के युवाओं ने इतिहास को बदलने का काम किया है- योगी आदित्यनाथ

भाजपा युवा मोर्चा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन
 विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले नौजवान विद्यार्थी परिषद में ही क्यों होगा,वह युवा मोर्चा में भी हो सकता है
आगरा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन, समापन सत्र को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश हैं जहां के युवाओं ने इतिहास बनाया है और इतिहास को बदलने का काम किया हैे। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा ने बिना किसी साधन के अकेले अपने दम पर सूबे में पुन: कमल खिलाने का काम किया। युवा मोर्चा ने चुनाव के समय में पूरे उत्तर प्रदेश में यात्राएं निकालकर 250-300 सीट जिताने का लक्ष्य लिया था, जिसे पूरा करके दिखाया है। भाजपा के जितने भी अनुसांगिक संगठन हैं उनमें सबसे पहला संगठन युवा मोर्चा है। युवा मोर्चा की मेहनत और शालीनता से हम उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव, विधान परिषद चुनाव जीते और आखिर में रामपुर और आजमगढ़ का लोकसभा उपचुनाव भी जीते। जितने भी चुनाव हम जीत रहे हैं वह प्रदेश की ताकत है, प्रदेश की पहचान है। प्रदेश के युवाओं के सामने जो पहचान का संकट पिछली सरकारों ने खड़ा किया, उस संकट से उभारने का जो काम है, वह भाजपा की सरकार ने किया है। युवा उनके पास भी थे, लेकिन उनके युवाओं को प्रदेश की जनता और देश की जनता किस रूप में देखती थी, ये किसी से छिपा नहीं है। युवा मोर्चा का कार्यकर्ताे समाज और राष्ट्र के प्रति विक ास के लिए काम करता है। पिछली सरकारों ने युवाओं का इस्तेमाल दंगों में, उपद्रवों में किया था। जिसके चलते उन्होंने जनता का विश्वास खोया है, और हमें जनता का विश्वास मिला है। जीवन में कुछ करना है तो अनुसाशन उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। जीवन में अगर कुछ बनना है तो सबसे पहले पार्टी के मूल्यों और आदर्शोंे का पालन करते हुए सबसे पहले संस्थापकों के मूर्धन्य सिद्धांतों का पालन करें। अनुशासन में रहकर के पार्टी के उन सभी नियमों का पालन करना पड़ेगा जो एक योग्य नागरिक के रूप में बहुमूल्य होते हैं। हमें अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने के लिए संगठन के दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब युवा मोर्चा अपने इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से आगामी कार्य योजना को लेकर कार्य कर रहा है। हमें कें द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए अपने योगदान का मंथन करना होगा। डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप की योजना की युवाओं को आगे बढ़ाना है। प्रदेश के अंदर स्नातक और परास्नातक के दो करोड़ छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदेश सरकार ने मुहैया कराये हैं। युवा बंदूक के लाइसेंस की बजाय प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए सिफारिश करवाएंगे तो एक बड़ी संख्या युवाओं की खुद को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाएगी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को युवाओं को अग्निवीर योजना के साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले नौजवान केवल विद्यार्थी परिषद में ही क्यों होगा, वह युवा मोर्चा में भी हो सकता है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जो अन एम्प्लॉयमेंट रेट 18 फीसदी से अधिक था। आज उत्तर प्रदेश में वह रेट 2.7 फीसदी के करीब रह गया है। इसका मतलब हम सही दिशा में जा रहे हैं। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का युवा प्रदेश से बाहर अपनी पहचान छिपाता था लेकिन आज युवाओं को अपनी पहचान छिपाने की जरूरत नहीं है।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक के अंदर प्राय: तौर पर यूपी के गुड गवर्नेंस के चर्चे सुनाई देते हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास का नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें स्टेशन पर चाय बेचने वाला व्यक्ति प्रधानमंत्री बन सकता है और एक आम आदमी मुख्यमंत्री बन सकता है। साथ ही उन्होंने प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग क ी व्यवस्थाओं को सराहते हुए युवा मोर्चा की टीम को बधाई दी।
समापन सत्र की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम ने की। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशू दत्त द्विवेदी ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान मंच पर राष्ट्रीय महामंत्री राजू विष्टा, प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल, हर्षवर्धन, उपाध्यक्ष शिववीर भदौरिया और अनुभव द्विवेदी प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के तीसरे दिन की शुरूआत सुबह तिरंगा यात्रा के माध्यम से की गई। यह यात्रा एसएनजे गोल्ड मैरिज होम से प्रारंभ होकर सेल्फी पॉइंट पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा राजू विष्टा ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के अलावा जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत, नागेंद्र चाहर, रुद्रा लक्ष्मीकांत अवस्थी, प्रशिक्षण वर्ग सह प्रमुख व जिला मीडिया प्रभारी गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment