प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा का तीन दिनी दौरा कल से

मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्दोगिकी संस्थान में आयोजित डायमंड जुबिली वैश्विक पुरा-छात्र सम्मलेन-2022 में भी होंगे शामिल।

मोती लाल नेहरू प्रौद्दोगिकी संस्थान के पुरा-छात्र, प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर सुनील कुशवाहा 25 से 27 नवम्बर तक के तीन दिवसीय दौरे पर प्रयागराज में रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के मंडल मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि प्रगतिशील समाज पार्टी कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम विवरण के अनुसार—–
कल शुक्रवार 25 नवम्बर एवं परसों शनिवार 26 नवम्बर को प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनीर सुनील कुशवाहा मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित डायमंड जुबिली वैश्विक पुरा-छात्र सम्मलेन-2022 में शामिल होंगे।
कार्यक्रम/दौरे के आखिरी दिन अर्थात रविवार 27 नवम्बर को प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के संग नगर निकाय चुनाव कि तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक करेंगे।

Related posts

Leave a Comment