नैनी प्रयागराज /भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि नोबेल समिति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोविड-19 महामारी के दौरान भारत में मुफ्त भोजन कार्यक्रम के विस्तार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए नोबेल शांति पुरस्कार देने पर गंभीरता से विचार करना चाहिएl
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि कोविड-19 महामारी के समय दुनिया के सबसे बड़े मुफ्त योजना कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं l
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार 2020 संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को 11.5 करोड़ लोगों को महामारी के दौरान मुफ्त योजना देने के लिए दिया गया था संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट के अनुसार 88 देशों में 9 करोड़ 70 लाख लोगों की सहायता करने के बाद (डब्ल्यूएफपी) को सम्मानित किया गया था
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अंत में कहा कि महामारी के बीच केंद्र सरकार द्वारा 80 करोड़ से अधिक लोगों को राशन वितरित किया गयाl कोरोना के प्रबंधन में बहुत ही सराहनीय सेवा भाव से कार्य किया गया हर भारतीय को गर्व होना चाहिए अब क्या नोबेल शांति पुरस्कार समिति को मुफ्त योजना कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिएl