पलंग के नीचे भूलकर भी न रखें ये सामान, वरना जीवन भर रहेंगे परेशान

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु नियमों का पालन करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसके लिए लोग अपने घर में वास्तु नियमों का पालन करते हैं। वास्तु जानकारों की मानें तो कई लोग अनजाने में शयनकक्ष में पलंग के नीचे कई ऐसी चीजें रख देते हैं, जिनसे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होने लगता है। अगर आप भी घर की सुख, शांति और समृद्धि को बरकरार रखना चाहते हैं, तो भूलकर भी पलंग के नीचे ये चीजें न रखें। आइए जानते हैं-

वास्तु जानकारों की मानें तो पलंग के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें। ऐसा करने से मानसिक पीड़ा होती है। आसान शब्दों में कहें तो मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। खासकर, दांपत्य जीवन पर बुरा असर पड़ता है। पति-पत्नी के बीच अनबन रहती है। इसके अलावा, रातों की नींद भी गायब हो जाती है। इसके लिए भूलकर भी पलंग के नीचे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें।

– वास्तु शास्त्र के अनुसार, पलंग के नीचे जूते-चप्पल न रखें। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। इसके लिए हमेशा जूते चप्पल रूम के बाहर दरवाजे के साइड में रखें।

वास्तु जानकारों का कहना है कि पलंग के नीचे आभूषण यानी सोने और चांदी के जेवर न रखें। इससे वास्तु दोष लगता है। इसके लिए भूलकर भी आभूषणों को पलंग के नीचे न रखें।

– अगर आप पलंग के नीचे शीशा या तेल आदि चीजें रखते हैं, तो वास्तु दोष लगने की वजह से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए इन चीजों को पलंग के नीचे न रखें।

– घर में अनावश्यक पुरानी चीजों को रखने से वास्तु दोष लगता है। इसके लिए घर ही नहीं, बल्कि पलंग के नीचे जंग लगी चीजों को बिल्कुल न रखें। इसके अलावा, लोहा या प्लास्टिक की चीजें भी न रखें। इनसे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

– वास्तु शास्त्र में निहित है कि पलंग के नीचे झाड़ू रखना शुभ नहीं होता है। इससे मन और मस्तिष्क पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इससे आर्थिक परेशानियां आती हैं। साथ ही परिवार में कोई सदस्य बीमार भी पड़ सकता है।

Related posts

Leave a Comment