नगर निकाय चुनाव में सपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। सपा उन सीटों पर भी चुनाव हार गई जिन सीटों पर लंबे समय से सपा का वर्चस्व था। रामपुर में तो सपा तीसरे नंबर पर रही। वहां आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। रामपुर को सपा का गढ़ कहा जाता था।ऐसी तमाम सीटों पर सपा के प्रत्याशी नगर निकाय चुनाव में परास्त हो गए। सपा की हार के बाद से सोशल मीडिया पर कई लोग सपा की हार पर लगातार तंज कर रहे हैं। वहीं अब सपा की हार के बाद भाजपा के नेता भी सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साध रहे हैं।यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सपा के खराब प्रदर्शन के बाद अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर सपा और अखिलेश पर तंज कसा है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है ‘पराजय के धनी सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव की पार्टी सपा विधान परिषद के उप चुनाव में प्रत्याशी उतार कर नगरीय निकाय चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक और सुनिश्चित पराजय के लिए अग्रिम बधाई!’ उनके इस ट्वीट के बाद कई लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...