पत्रकार की माता के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

जौनपुर। मान्यताप्राप्त पत्रकार शुभांशू जायसवाल ‘राज’ की माता एवं समूह सम्पादक रामजी जायसवाल की बहन किरन देवी 47 वर्ष के निधन पर विभिन्न पत्रकार संगठनों सहित अन्य लोगों द्वारा शोकसभा व्यक्त किया गया।
सम्पादक मण्डल उत्तर प्रदेश के महामंत्री रामजी जायसवाल की बहन के आकस्मिक निधन पर सम्पादक मण्डल ने शोक जताया। सम्पादक मण्डल के अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शम्भू सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव मौर्या, वीरेन्द्र मिश्रा विराट, इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के महामंत्री दीपक सिंह, अखिलेश तिवारी, सुधाकर शुक्ला, सरस सिंह सहित अन्य सम्पादकों व पत्रकारों ने शोक जताया।
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की जनपद इकाई की शोकसभा जिला कार्यालय पर हुई जहां समाजसेविका श्रीमती किरन जायसवाल की असामयिक मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुये उनकी आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोकसभा की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष डा. ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि स्व. किरन का होनहार पुत्र शुभांशु जायसवाल भविष्य में पत्रकारिता के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। शोकसभा में वरिष्ठ पत्रकार शशिराज सिन्हा, शैलेन्द्र यादव, जय प्रकाश, अनिल, विवेक प्रकाश मिश्रा, रत्नाकर, लव प्रकाश, जगदीश विश्वकर्मा, वन्देश आदि उपस्थित रहे।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला मीडिया प्रभारी इन्दु प्रकाश यादव ने पत्रकार शुभांशू जायसवाल की माता एवं समूह सम्पादक रामजी जायसवाल की बहन श्रीमती किरन जायसवाल की कैंसर जैसी घातक बीमारी से अल्प समय में ही परलोक सिधारने पर दुख प्रकट किया। जिला प्रवक्ता विनय वर्मा ने दिवंगत आत्मा को ईश्वर की शरण प्राप्त होने और शोक संतप्त परिवारों को हुई अपूरणीय क्षति के समय शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया। इसके अलावा जिला संगठन मंत्री संदीप यादव, जिला संयोजक चंदन सिंह, केराकत ब्लाक संयोजक शिव बचन यादव, शान्त सिंह, रती लाल निषाद, संदीप चौधरी, आनन्द निषाद, अखिलेश यादव, रोहित सिंह, राजपति पाल आदि ने संवेदना व्यक्त किया।

Related posts

Leave a Comment