नगर निगम प्रयागराज की अनूठी पहल,प्लास्टिक दान करो अभियान चलाया गया

सिंगल यूज प्लास्टिक से हो रहे नुकसान को कम करने के लिए अनूठा प्रयास
 रिसाइकिल कर निगम  बनवाएगा कलाकृति, सौंदर्यीकरण में होगा उपयोग-दीपशिका पांडे
प्रयागराज। नगर निगम इन दिनों शहर सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए विभिन्न गतिवधियां कर रहा हैं।
उसी कड़ी में  5 जनवरी 2024 को अपराह्न 12:00 बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क में प्लास्टिक दान करो अभियान चलाया गया।
जिसने शहर बने क्लबों से अनुरोध किया गया था की वो अपने घर में निकलने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर प्रयागराज नगर निगम को दान करे।
प्रयागराज नगर निगम इसे रिसाइकल करके इसे पुनः उपयोगी सामानों में तब्दील करेगा, इससे कलाकृतियां बनाकर शहर के सौंदरीकरण में चार चांद लगाएगी।
 इस मुहिम के शुरुआत में  इनर व्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद ऊर्जा प्लास्टिक बैंक की ओर से विनीता अग्रवाल द्वारा सहायक नगर आयुक्त दीपशिका पांडे को कुल 5kg सिंगल यूज प्लास्टिक गिफ्ट किया गया।
सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस और नगर निगम प्रयागराज के आई ई सी प्रमुख कृष्ण कुमार मौर्य ने बताया की यह एक अनूठा पहल है जहां आप हमे उपहार स्वरूप अपने घर का सिंगल यूज प्लास्टिक दे सकते है। इससे आप न सर्फ अपने घर को प्लास्टिक मुक्त करेंगे बल्कि अपने शहर के साथ साथ पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर और हरा भरा बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस दौरान अलग अलग क्लब से आई महिलाएं पदाधिकारियों ने करीब 20kg प्लास्टिक प्रयागराज नगर निगम को दान किया।
इसके पूर्व नीलकंठ ग्रुप और प्रयागराज नगर निगम के तत्वावधान एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी हुआ। इस  नुक्कड़ नाटक में RRR के बारे में बताया गया । जिसका मतलब होता है रिड्यूस, रीयूज और रीसायकल अर्थात कम उपयोग, दोबारा उपयोग और रीसायकल करना शामिल है।
इस अभियान से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद तो मिलेगी ही, पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में हर नागरिक की भागीदारी भी सुनिश्चित होगी।
इस दौरान नगर निगम प्रयागराज की ओर से कृष्ण कुमार मौर्य, सुप्रिया ,शिवेश बघेल, अरविंद यादव, प्रदीप कुमार, शिव कुमार ,सोनाली शर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment