शक्तिकेन्द्र पर पन्ना प्रमुखो संग हुई बैठक, करणीय विन्दूओ की दी जानकारी
प्रयागराज। गाँव-गाँव गली-गली प्रत्येक मुहल्लो मे हुए विकास से बदलाव प्रत्येक आम नागरिको को पता है,जमीन मे दिखता है। केवल जरूरत है भाजपा के कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख,बूथ अध्यक्ष,बीएलओ टू आदि कार्यकर्ताओ को आम नागरिक़ो के घर-घर सम्पर्क कर राज्य और केन्द्र सरकारो के कार्यो से हुए अमूलचूक परिवर्तन को स्मरण कराने की। उक्त बातें नारीबारी मंडल के पिपरावं सेक्टर के पन्ना प्रमुखो की बैठक को शुक्रवार को चामू मे सम्बोधित करते हुए मुख्यवक्ता जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कही। और आगे बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्येक बूथ मे जीत सुनिश्चित करने को पन्ना प्रमुखों की बैठक मे प्रत्येक पन्ने के मतदाताओ की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सौप कर उनके द्धारा करणीय विन्दू को बताया गया। अब बूथ के त्रिदेव के जिम्मे सम्पूर्ण चुनाव मे कमल खिलाने की जिम्मेदारी है। बूथ जीता, चुनाव जीता को मूलमंत्र माना। बैठक की अध्यक्षता शक्ति केन्द्र संयोजक शिवसागर तिवारी ने किया। बैठक का कुशल संचालन सम्बोधन मंडल महामंत्री पंकज पांडेय ने किया। जिसमे प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष राजेश केसरवानी, मंडल मंत्री द्विजेश पांडे, शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश पांडेय,नीरज मिश्रा,मांनधर आदिवासी, श्यामू, धर्मराज, राम मुहूर्त पाठक, ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी, अनिल तिवारी,विजय सिंह, नीरज मिश्रा,अजय कुमार वर्मा,गंगा प्रसाद वर्मा,चंदन सिंह,राज नारायण सिंह, सर्वेश तिवारी,अनुज सिंह,राजेश जयसवाल आदि के साथ भारी संख्या मे बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।