कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने भगवतपुर मोड़ बेगम बाजार आरओबी मार्ग का निरीक्षण किया

प्रयागराज 3 अक्टूबर,2021।बहुचर्चित भगवतपुर मोड़ बेगम बाजार आरओबी मार्ग का निरीक्षण करने कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह अचानक पहुंचे,तो स्थानीय नागरिकों ने सर्विस लेन सड़क न बनने,रास्ते में बिजली खंभे और पानी निकासी की व्यवस्था न होने पीड़ा बताई। मंत्री ने कहा जल्द सर्विस लेन निर्माण होगा।
           ज्ञातव्य हो कि 2019 कुंभ मेला के दृष्टि से भगवतपुर मोड़ बेगम बाजार आरओबी बनकर लगभग 90 प्रतिशत तैयार हो गए थे केवल रेलवे लाइन के ऊपर बनना शेष था कि एयरफोर्स अथॉरिटी ने आपत्ति कर दी।आरओबी निर्माण कार्य रुक गया।रक्षा मंत्रालय तक आरओबी पूर्ण न बनने का प्रकरण पहुँचा। जिस पर अग्रिम कार्यवाही लंबित है बताया गया कि जल्द ही सहमति के आधार आरओबी पूर्ण बनेगा। विगत दिनों प्रयागराज प्रवास के दौरान बेगमबाजार के नागरिकों ने ज्ञापन पत्र देकर आवागमन समस्याओं का समाधान का निवेदन किया था। रविवार को अचानक बहुचर्चित आरओबी पहुँच गए तो इरशाद अहमद और भगवान सिंह ने बताया कि आरओबी नहीं बना था तो भगवतपुर, सरायअकिल,कौशांबी जाने का सरल और सहज मार्ग था।अब आरओबी भी नहीं बना और रास्ता भी बंद हो गया। पुल निर्माण के दौरान सर्विस लेन था लेकिन बाद में रेलवे फाटक बंद होने के साथ यहाँ रहने वाले नागरिकों और बच्चों की दुश्वारियों का तांता लग गए। सर्विस लेन गायब हो गए। बरसात में पानी भर जाने, निकासी न होने तथा पंतवरा के लोगों का निकलना मुश्किल हो गए। विगत दिनों आप के पास गुहार लगाने पर बरसात का पानी निकालने और दवा छिड़काव होने पर राहत मिली मगर मार्ग निर्माण न होने से कठिनाइयां बनी हुई है।
          कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उपस्थित अधिकारियों की जमकर क्लास लिया। गहरी नाराजगी व्यक्त किया। जल्द ही विधुत पोल किनारे लगे और सर्विस लेन नाली सहित बन जाए जिस पर सेतु निगम ने बताया कि रास्ते पर मकान और बारजा बाधक है। पीडब्ल्यूडी से मूल्यांकन अभी प्राप्त नहीं हुआ है। तो उपस्थित नागरिकों ने स्वयं हटा लेने का आश्वासन दिया। मंत्री ने सेतु निगम सर्विस लेन और नाली का निर्माण, पंतवरा जाने वाले मार्ग का निर्माण नगर निगम तथा विधुत पोल विधुत विभाग किनारे करने का निर्देश दिया। रेलवे फाटक के लिए जीएम रेलवे से बात कर खुलवाने का आश्वासन दिया। जनाकांक्षाओं की समस्या का प्राथमिकता के साथ 48 घण्टे के प्रभावित घरों का मूल्यांकन कर भेजें। इससे पहले प्रफुल्ल विलियम, सागर अरोरा,सुश्री सोनिया चक्रवर्ती, श्याम सुंदर वैश्य,श्रीकांत मिश्रा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और नागरिकों को संबोधन में मेरा कर्तव्य और आपका धर्म दोनों साथ साथ लेकर चल रहा हूँ।2017 के पहले मुंडेरा और लूकरगंज के बाद शहर पश्चिमी पिछड़ा गांव की तरह था।रात में कोई निकलता नहीं था।एकदम सुनसान हो जाता है।माफियाओं के डर के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार था।सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं आप सबके आशीर्वाद से विकास युक्त शहर बन चुका है।कल्पना करो महिला ग्राम से सूबेदारगंज होकर कालिंदीपुरम आरओबी और बौद्ध सर्किट तक फोर लेन सड़क निर्माण होने से विकास कैसा होगा,एयरपोर्ट निर्माण से पहले जमीन की कीमत 1000 और 2000 रुपए गज थे आज कितने है यह आप बताएं तो आवाज आई।आज 10 से 15 हजार रुपए प्रति गंज जमीन बिक रहा है। मंत्री ने यह विकास है। शहर पश्चिमी भी प्रयागराज शहर के दोनों विधानसभा से विकास में आगे बढ़ रहा है।
           इस मौके पर अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन,सेतु निगम मैनेजर सुशील वर्मा,पीडब्ल्यूडी,विधुत विभाग के अधिकारीगण सहित संजय कुशवाहा, शिव कुमार भारतीय, राजेश कुमार श्रीवास्तव,अमरजीत सिंह,राजेंद्र त्रिपाठी, अजय हेला, राजाराम गुप्ता, दिग्विजय सिंह, अखिलेश सिंह, सागर अरोड़ा,दिनेश सिंह पटेल, पवन मिश्र,बबलू सहपार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment