प्रयागराज के यमुनापार जिले की बैठक मे समीक्षा, योजना के साथ राष्ट्रीय प्रस्ताव पर लगाई मोहर
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति व प्रदेश बैठक के उपरांत प्रयागराज के यमुनापार जिले की संगठनात्मक बैठक जिला कार्यालय सिविल लाइंस पर सोमवार को सायं जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी यमुनापार ओंकार नाथ केसरी रहें। जिलाध्यक्ष विभवनाथ नाथ भारती ने विषय को रख आगामी संगठनात्मक कार्यो को बताकर आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने पर मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताकर मुख्य अतिथि का स्वागत अभिनंदन किया। जिला प्रभारी ओंकार नाथ केसरी ने बूथ सशक्तिकरण अभियान के साथ विगत संगठनात्मक कार्यो की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यो को बिन्दूबार बताकर मूर्त रूप देने का आग्रह किया। ओंकार नाथ केसरी ने कहा आप सभी सशक्त और राष्ट्रवादी कार्यकर्ता है। आपके परिश्रम से आज राज्य व केन्द्र में की विकासवादी राष्ट्रवादी भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओ के परिश्रम से भाजपा विश्व की सबसे बडी़ पार्टी बनी। अब पुनः 2022 मे केन्द्र में भाजपा की सरकार बनाकर भारत को पुनः विश्वगुरू व महाशक्ति के रूप मे स्थापित करने हेतू परिश्रम करना होगा। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी हैदराबाद में आर्थिक और गरीब कल्याण के पास प्रस्ताव को यमुनापार जिला की बैठक मे पढकर सर्वसम्मति से समर्थन कर जिला कार्यसमिति मे भी पास किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य ने किया। इस अवसर पर त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,राजेश्वरी तिवारी,जय सिंह पटेल,कमलेश त्रिपाठी,प्रकाश शुक्ल,अनूप केसरवानी,दिलीप कुमार चतुर्वेदी,शतीश विश्वकर्मा,अरूण सिंह,सुधाकर पांडेय,सविता मिश्रा,राजमणि पासवान,सुभाष सिंह,
रंगवली पटेल,जगत शुक्ला,शिवप्रसाद केसरवानी,प्रदीप कुमार पांडेय,अजय सिंह,नागेश्वर निषाद, पृथ्वीपाल सिंह,नीरज केसरवानी,सुखराज सिंह,राकेश विश्वकर्मा,अमरेश तिवारी आदि जिला पदाधिकारी,मंडल प्रभारी, अध्यक्ष,मोर्चो के जिलाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।