कार्यकर्ताओं की बदौलत नगर पंचायतों में खिलेगा कमल- स्वतंत्र देव सिंह

कैबिनेट मंत्री ने किया भाजपा चुनाव कार्यालय का  उद्घाटन*
प्रयागराज। स्थानीय नगर क्षेत्र में भाजपा नगर पंचायत लालगोपालगंज चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पटेल ने भारत माता के जयघोष के बीच फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ लगे हुए हैं। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार नगर पंचायतों के विकास के लिए दिन – प्रतिदिन ऐतिहासिक कदम उठा रही है। भाजपा शासन काल में देश का प्रत्येक शहर चमक रहा है। सड़क, बिजली, पेय जल, जल निकासी के अलावा साफ – सफाई की व्यवस्था पर सरकार का विशेष ध्यान है। प्रत्येक नागरिक सुविधाओं को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता लगे हुए हैं। जनता ने भी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कमर कस लिया है। जनता के सहयोग की बदौलत इस चुनाव में भी पूरे प्रदेश में कमल खिलेगा। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता मनोज मित्तल ने किया।इस अवसर पर पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विमला देवी, क्षेत्रीय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, सदस्य विधान परिषद सुरेंद्र चौधरी , पूर्व विधायक दीपक पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार अश्विनी दुबे, पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी, चुनाव संयोजक तुलसी राम सरोज, जिलामंत्री अमरजीत कुशवाहा, आनन्द पाण्डेय मुखिया, राजेन्द्र मिश्र,शशिकांत शुक्ल,अमरनाथ दुबे,पूर्व प्रधान संजय तिवारी , कृष्ना केशरवानी, रवि पटवा , रमेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, धीरज सोनी , मंडल अध्यक्ष श्रृंगवेरपुर उमेश शुक्ल , सभासद अजीत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment