करवा चौथ के दिन बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग,

हर सुहागिन महिला को करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु व अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस साल करवा चौथ व्रत पर ग्रहों की स्थिति के कारण दुलर्भ संयोग बन रहा है। करवा चौथ व्रत के दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से होगी। इसके अलावा इस दिन शुक्र व बुध एक ही राशि में होने से लक्ष्मी नारायण योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। वहीं बुध व सूर्य के एक ही राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। शनि अपनी स्वराशि मकर में विराजमान रहेंगे। ग्रहों की यह स्थिति शुभ फलदायी मानी जा रही है। इस अवधि में पूजा-पाठ करना बेहद शुभ माना जा रहा है।

करवा चौथ पर बनने वाले शुभ योग-

करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग 12 अक्टूबर 2022 को दोपहर -2 बजकर 21 मिनट से 13 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा इस दिन रोहिणी नक्षत्र 13 अक्टूबर को शाम 06 बजकर 41 मिनट से 14 अक्टूबर को रात 08 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ 2022 शुभ मुहूर्त-

करवा चौथ व्रत कार्तिक मास के चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि 12 अक्टूबर को रात 01 बजकर 59 मिनट से आरंभ होगी, जो कि 14 अक्टूबर को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी।

करवा चौथ पूजन मुहूर्त-

करवा चौथ पूजा मुहूर्त 05:54 पी एम से 07:08 पी एम तक रहेगा। पूजन की अवधि 01 घंटा 15 मिनट की है। करवा चौथ व्रत समय – 06:20 ए एम से 08:09 पी एम तक रहेगा। अवधि 13 घंटे 49 मिनट की है। 13 अक्टूबर को चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 09 मिनट का है।

Related posts

Leave a Comment