जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त करता है। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड से भी व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। बता दे कि व्यक्ति के जीवन में ग्रह नक्षत्र अहम भूमिका निभाते हैं। जन्म के दौरान चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहा होता है। उसे ही व्यक्ति की राशि माना जाता है।राशि के हिसाब से हर व्यक्ति का अपना स्वभाव व व्यक्तित्व होता है। कन्या राशि के जातकों को राशि स्वामी बुध ग्रह है। वहीं बुध ग्रह को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। कहा जाता है कि जिस भी राशि में बुध रहते हैं। उस राशि के जातक को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
आपको बता दें कि बुध ग्रह का संबंध भगवान श्री गणेश से होता है। ऐसे में अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए बताने जा रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों को किन चीजों का दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से कन्या राशि के जातकों की परेशानी कम होने के साथ ही जीवन में शुभता का आगमन होता है।
नमक का दान
अगर कन्या राशि के जातकों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है। तो बुधवार के दिन जातक नमक का दान करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होंगी और व्यक्ति को सफलता प्राप्त होगी।
काले तिल का दान
इसके अलावा इस राशि के जातकों को राहु-केतु दोष से छुटकारा पाने के लिए तिल का दान करना चाहिए। तिल का दान करने से आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
रुद्राक्ष का दान
यदि इस राशि के जातक के विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है। तो उसे रुद्राक्ष का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से विवाह संबंधी परेशानी दूर होंगी। साथ ही आपके मान-सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है।
चांदी का दान
संतान सुख की प्राप्ति के लिए कन्या राशि के जातकों को चांदी का सिक्का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति को संतान का सुख मिल सकता है। वहीं कालसर्प दोष से भी मुक्ति मिल सकती है।
हरे रूमाल का दान
अपने भाग्य का साथ पाने के लिए व्यक्ति को हरे रंग के रुमाल का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति को जल्द ही लाभ होगा। बता दें कि हरा रंग कन्या राशि का भाग्यशाली रंग है। साथ ही भगवान श्री गणेश को भी हरा रंग अतिप्रिय है। ऐसे में हरे रंग का रुमाल दान करने से कन्या राशि के जातकों पर हमेशा भगवान गणेश की कृपा बनी रहेगी।