प्रयागराज। 19.01.2022 को गाड़ी सं. 18237 से 05 नाबालिग लड़कियों को किडनैप करके ले जाने की सूचना मिलने पर मेरी सहेली टीम की महिला बल सदस्य सोनिका भावना मोदी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, ग्वालियर के साथ उक्त गाड़ी को अटैण्ड कर छत्तीसगढ़ की पांचों लड़कियों को चाइल्ड लाइन ग्वालियर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।
27.02.2022 को महिला कांस्टेबल प्रिया, रेलवे सुरक्षा बल अलीगढ़ द्वारा गाड़ी संख्या 12488 पर चेंकिंग के दौरान एक यात्री को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाकर पुनः उस गाड़ी में सही सलामत बैठाया गया। महिला कांस्टेबल प्रिया की यात्रियों द्वारा बहुत प्रशंसा की गयी।
11.04.2021को गाड़ी सं. 02562 में दिव्यांग बालिका उम्र 15 वर्ष के परिजनों से बिछड़ जाने की सूचना मिलने पर, महिला कांस्टेबल प्रेम कुमारी व महिला कांस्टेबल निशा यादव रेलवे सुरक्षा बल/पोस्ट प्रयागराज द्वारा गाड़ी के प्रयागराज स्टेशन आने पर अटेण्ड कर उक्त बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया गया|
16.04.2021 को उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह सोलंकी (रेलवे सुरक्षा बल/फतेहपुर सीकरी), महिला कांस्टेबल सरिता कुमारी (मथुरा पोस्ट), मय स्टाफ के साथ गाड़ी सं. 02723 को मथुरा जंक्शन पर चेक करने कुल 20.655 किग्रा. गांजा के साथ 01 पुरुष अभियुक्त व 01 महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
19.05.2021 को महिला कांस्टेबल रूमा द्वारा रेलवे स्टेशन झांसी पर एक महिला को आत्महत्या करने से बचाकर समझा-बुझाकर महिला कांस्टेबल द्वारा उसके पति के सुपुर्द किया गया।
25.08.2021 को गाड़ी सं. 02182 में कोच एस-3, सीट 25, 26 पर महिला यात्री को तीव्र प्रसव की सूचना मिलने पर महिला आरक्षी शांति सरोज द्वारा पीड़ित महिला यात्री को रेलवे डॉक्टर की सलाह पर झाँसी स्टेशन के वेटिंग रूम लाया गया| जहाँ डॉक्टर अमन, सिस्टर दिव्या व सरस्वती विमला मेडीकल टीम द्वारा महिला की सुरक्षित प्रसूति कराई गई।
16.11.2021 को आगरा छावनी स्टेशन पर टीम के साथ गश्त के दौरान महिला उपनिरीक्षक गुलशन (रेलवे सुरक्षा बल/आगरा कैंट) के द्वारा आगरा छावनी स्टेशन पर 05 महिलाओं को कुल 48 किग्रा. गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
14.12.2021 को महिला कांस्टेबल पूनम कुमारी/रेलवे सुरक्षा बल इटावा द्वारा महिला अपराधी ऊषा को फफूंद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 3/4 पर चोरी की नगदी, सोने एवं चांदी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया।