इस दिवाली लोकल फॉर वोकल को जरूर अपनाएं:नन्दी*

 प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सभी देश और प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक  शुभकामनाएं दी है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि अन्धकार पर प्रकाश की विजय का यह महापर्व आपके और आपके परिजनों के लिए मंगलकारी हो, प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है।। माँ लक्ष्मी की कृपा से आप उन्नति और समृद्धि से परिपूर्ण हो इन्हीं कामनाओं के साथ आपको दीपोत्सव की अनेक-अनेक शुभकामना.
शुभकामना संदेश में मंत्री नन्दी ने कहा कि दीपावली का त्यौहार पौराणिक महत्व का त्यौहार होने के साथ साथ हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।
हर किसी के जीवन में खुशहाली छाए, इसलिए लोकल फॉर वोकल को जरूर अपनाएं।
मंत्री नन्दी ने कहा कि एक एक नागरिक की ये जिम्मेदारी है कि त्यौहार के उत्साह के साथ साथ पर्यावरण और खुद की सुरक्षा का ध्यान रखें।

Related posts

Leave a Comment