उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना था श्रृंग्वेरपुर महोत्सव
सब पर बनी रहे श्री राम भगवान की कृपा – केशरी देवी पटेल
श्रृंग्वेरपुरधाम/प्रयागराज। श्रृंग्वेरपुर धाम मे चल रहे तीन दिवसीय श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के दूसरे दिन मर्यादापुरषोत्तम श्रीराम की कर्मभूमि श्रृंग्वेरपुरधाम को आकर्षक तरीको से सजाया गया। श्रृंग्वेरपुर धाम की त्रेता युग की तस्वीरे रामभक्तो के समक्ष अपनी छाप को छोड़ रही थी। जिसमे भगवान श्रीराम के राम वन गमन के साथ श्रृंग्वेरपुर मे गंगा पूजन का दृश्य अनोखी छटा बिखेर रहा था। रविवार शाम होते ही श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के संचालक और आयोजक अरुण द्विवेदी की अगुवाई मे घाट को सवा लाख दीपो से जगमग किया गया। लेज़र लाइट से गंगा तट का नजारा अपनी अविरलता और निर्मलता का भाव रामभक्तो के मन मस्तिष्क मे विधमान नजर आया। श्रृंग्वेरपुर ब्लॉक के विभिन्न गाँवो और दूर क्षेत्रो से श्रद्धालु गंगा तट के नजारे को देखने के लिए श्रृंग्वेरपुर धाम मे पहुँच रहे थे।
श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के दूसरे दिन श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि श्रृंग्वेरपुर धाम का शांता श्रृंगी ऋषि मंदिर दुल्हन की तरह सजाया गया था। चारो तरफ दीपक के प्रकाश से अन्धकार रुपी ज्ञान निराकार रूप में नजर आ रहा था। केवल सकारात्मक ऊर्जा से श्रृंग्वेरपुर धाम फलीभूत हो रहा था। श्रीराम घाट की सीढ़ियों मे दीपो को आकर्षक तरीके से सजाकर रखा गया था। इसी के साथ त्रिशूल, धनुष बाण, श्रृंग्वेरपुर धाम नाम का अंकन, शुभ लाभ की आकृतियों से श्रृंग्वेरपुर धाम मे धार्मिक तत्व नजर आ रहे थे। शाम होते ही गंगा तट पर कथा मर्मज्ञ देवव्रत महाराज ने नौका पर विराजमान होकर श्रीराम कथा का रसपान कराया। श्रीराम कथा श्रवण करने वाले श्रद्धांलुओं की भीड़ गंगा तट पर उमड़ी रही। देवव्रत महाराज ने राम केवट संवाद, वैदेही और भगवती गंगा के संवाद एवं निषादराज गुह और श्रीराम के संवादों की मार्मिक कथा संगीतमय रूप से प्रस्तुत की। इस दौरान साधु संतो का जमावड़ा गंगा तट पर रहा। जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान मे विशाल गंगा आरती का आयोजन भी सायंकाल घाट पर किया गया।
श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक गुरु प्रसाद मौर्या, पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य, आनापुर स्टेट राजकुमारी समापिका शरण सिंह, रामायण मेला महामंत्री उमेश द्विवेदी समेत अन्य राजनेताओं का आगमन गंगा तट पर हुआ। जय श्रीराम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 मे श्रृंग्वेरपुर महोत्सव कराये जाने की इच्छा जाहिर की थी। जिनके संकल्प को पूर्ण करने के लिए श्रृंग्वेरपुर महोत्सव वर्ष 2020 मे शुरू किया गया। आज सवा लाख दीपदान करने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प को साकार रूप दिया गया है। कार्यक्रम मे विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, एमएलसी सुरेंद् चौधरी, विक्रमाजीत मौर्य, तुलसीराम सरोज, भाजपा नेता व सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, सचिन शर्मा, आदि उपस्थित रहें।