कॉमेडी शोज में सबसे ज्यादा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पसंद किया जाता है। इस शो के हर कलाकार अपनी एक्टिंग की वजह से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। बीते 13 सालों से शो न सिर्फ टीवी पर बल्कि टीआरपी लिस्ट में भी नंबर वन बना हुआ है। शो के हर स्टार्स की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। वहीं फैंस भी स्टार्स से जुड़ी छोटी से छोटी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। वहीं गर गोकुल धाम सोसाइटी में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है वो है बबीता जी। शो में बबीता जी का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन दत्त शो के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं मुनमुन दत्ता का नाम कई बार शो में टप्पू का रोल प्ले करने वाले राज अनादकट के साथ जुड़ता नजर आता है। इसी बीच अब राज और मुनमुन दत्ता की एक तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे हैं।टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को उनके एक फैन पेज पर शेयर की गई है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन, राज के हाथों में हाथ डाले बड़ी ही क्यूट स्माइल देती नजर आ रही हैं। वहीं राज भी इस दौरान काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मुनमुन ने ऑरेंज और क्रीम कलर का फ्लोरल प्रिंट टॉप पहना है। वहीं राज व्हाइट एंड ग्रे कलर की हुडी टीशर्ट में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर को जहां कई फैंस पसंद कर रहे हैं तो कई दोनों को ट्रोल करते दिख रहे हैं। कई दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर बात कर रहे हैं। तो कई उन्हें अगल अलग सलाह देते दिख रहे हैं।आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और फोटोज फैंस के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आती हैं। वहीं फैंस को भी मुनमुन की लेटेस्ट पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...