आईपीएल 2023 इन दिनों अपने पूरे चरम पर हैं। इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ की एक दिलकश तस्वीर शेयर की है। दोनों एक काउच पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा के बाल खुले हुए हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, विराट कोहली ने ब्लैक कलर का शर्ट पहन रखा है। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने लिपस्टिक भी लगा रखी है।विराट कोहली ने तस्वीरें शेयर करते हुए दो दिल की और एक इंफिनिटी का इमोजी शेयर की है। उनकी तस्वीरों को 4 घंटे में 46 लाख 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले है। वहीं, इस पर 42 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर लिखा है, ‘इंस्टाग्राम से 9 करोड़ लेने का समय।’ एक फैन ने लिखा है, ‘क्या मस्त जोड़ी है।’ एक ने लिखा है, ‘राजा और रानी।’ एक ने लिखा है, ‘कपल गोल।’ एक ने लिखा है, ‘भैया भाभी की लव स्टोरी।’अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही है। झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लोकप्रिय खिलाड़ी थी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विकेट भी लिए हैं।विराट कोहली हाल ही में, गौतम गंभीर के साथ आईपीएल मैच के दौरान हुए विवाद को लेकर भी खबरों में थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी कई ऐड में भी साथ नजर आ चुकी हैं। दोनों को एक बेटी भी है। तीनों अक्सर एक साथ नजर आते है। अनुष्का शर्मा भी अक्सर मैच देखने स्टेडियम में नजर आती है। अनुष्का शर्मा ने कई फिल्मों में अहम रोल निभाए है। वह फिल्म प्रोड्यूस भी करती है।
Related posts
-
Yami Gautam निभाएंगी शाह बानो बेगम का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो को लेकर चर्चा है।... -
Kristen Stewart ने ईस्टर पर एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड Dylan Meyer से शादी की
ट्वाइलाइट स्टार क्रिस्टन स्टीवर्ट ने इस ईस्टर को खास बनाया। उन्होंने 20 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड... -
Elizabeth Hurley ने माइली साइरस के पिता Billy Ray Cyrus के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की
इंग्लिश अभिनेत्री और मॉडल एलिज़ाबेथ हर्ले ने ईस्टर के अवसर पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की।...