श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी में गुरु कपिल मुनि जयंती धूम धाम से मनाई गई

प्रयागराज । श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी दारागंज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष  23 सितंबर शुभ विक्रम सम्वत 2081 मिति आश्विन वदि कृष्ण पक्ष षष्ठी को अखाड़ा के महन्त सचिव यमुना पुरी महाराज के द्वारा भगवान श्रीगुरूकपिल मुनि जयन्ती बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी Iजिसमे 13 अखाड़े के महन्त, सचिव, सन्त महात्माओं के अलावा अनेकों मठ मन्दिर और बाहर से आने वाले सन्त महात्माओं का भब्य स्वागत किया गया और भगवान श्रीगुरूकपिल मुनि की 11 पंडितो के मंन्त्रोचारण के साथ भब्य आरती पूजन हवन के उपरांत संपन्न हुआ।आये हुए संत महात्माओं का टिकार्चन माल्यार्पण स्वागत कर विशाल भंडारे का प्रसाद भोग ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। जिसमें महानिर्वाणी अखाडा के महन्त सचिव यमुना पुरी महराज, थानापति शिवानंद पुरी,आदित्य पुरी,गोपाल गिरी, महन्त रघुराज गिरी,थानापती रवि गिरी, अटल अखाड़ा के महन्त बलराम भारती, बड़ा उदासीन के व्यास मुनि, शिवानंद, निरंजनी अखाड़ा के महन्त ओमकार गिरी, महन्त राधे गिरी,जूना अखाड़ा के महन्त वैभव गिरी,आनंद अखाड़ा के राजेश्वरा नन्द सरस्वती,नया उदासीन महन्त जगतार मुनी, बाघम्बरी मठ के महन्त बलवीर गिरी, स्वामी सत्यम, भारत सेवा संघ के स्वामी, रामकृष्ण मिशन के स्वामी के अलावा लोग उपस्थित रहे। प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी, पूर्व आई जी के पी सिह , मेला प्राधिकरण के विवेक चतुर्वेदी, एसएसपी मेला, अखिल भारतीय रामायण मेला महामंत्री शम्भूनाथ त्रिपाठी’अंशुल, राष्ट्रीय महासचिव डा0 बी के सिह,रामलीला कमेटी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेश दुबे, भारतीय सांस्कृतिक परिषद के सतीश गुप्त, हनुमत संघ के शिल्लू पाण्डेय, पार्षद अनुपमा पाण्डेय, तिर्थराज पाण्डेय,दुकानजी , सभासद पप्पू निषाद,डा0 कष्यप, जोनल संजय ममगोई, रंजन श्रीवास्तव,अरूण व तिवारी, अनामिका चौधरी, के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment