शुक्र ग्रह सावन के महीने में करेंगे गोचर, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी और भगवान शिव की कृपा

प्रेम, धन, सुख-समृद्धि और एश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र जल्द ही राशि परिवर्तन करने जा रहा है। सावन के महीने में शुक्र का गोचर होगा। शुक्र का गोचर 31 जुलाई सिंह राशि में होने जा रहा है। सावन के माह में शुक्र का गोचर बेहद खास माना जा रहा है। शुक्र देवता के साथ ही इन राशियों पर मां लक्ष्मी और भगवान शिव की कृपा बरसेगी। शुक्र ग्रह सिंह राशि में 25 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं सावन में शुक्र के गोचर से किन राशियों के लोग राजा की तरह जीवन जिएंगे।

मेष राशि

सावन के महीने में शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष जातकों के लिए बेहद लाभदायक होता है। भाग्य का साथ मिलेगा। अच्छे दिन की शुरुआत होगी। परिवार में खुशियों का संचार होगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत होगी।

कन्या राशि

शुक्र का गोचर कन्या राशि वालों के लिए सबसे फायदेमंद रहने वाला है। पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होती। व्यापार में मुनाफा आएगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काफी शुभ माना जा रहा है। तुला वालों पर मां लक्ष्मा के साथ ही भगवान शिव की असीम कृपा रहेगी। जीवन में खुशियों का संचार होगा। प्रमोशन भी हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को धन लाभ होगा। जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। करियर में आपको तरक्की मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ भी हो सकती है।

Related posts

Leave a Comment