शासन ने डेरवा को नगर पंचायत घोषित किया

सांसद विनोद सोनकर के प्रयास से बाबागंज विधानसभा को दो नगर पंचायत की सौगात
कुण्डा।  प्रतापगढ़ जिले की बाबागंज विधानसभा में कौशांबी सांसद विनोद सोनकर के प्रयास से हीरागंज के बाद अब डेरवा को नगर पंचायत बनाया गया है।  मंगलवार को जैसे ही कैबिनेट का निर्णय आया।  नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।  एक वर्ष पूर्व स्थानीय लोगों ने कौशांबी सांसद विनोद सोनकर से इन दोनों बाजारों को नगर पंचायत बनाने की मांग की थी। स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद ने नगर पंचायत बनवाने का वादा किया।  कुछ दिन पूर्व हीरागंज को नगर पंचायत घोषित किया गया।  जिसके बाद डेरवा के लोगों ने पुनः मांग उठाई।  बीते 23 जुलाई को सांसद विनोद सोनकर लखनऊ में नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से मिलकर डेरवा को नगर पंचायत बनाने की मांग की। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने डेरवा को नगर पंचायत घोषित किया। बाबागंज विधानसभा में पहली बार एक साथ दो बाजारों को नगर पंचायत घोषित किया गया। उक्त जानकारी सांसद विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने देते हुए बताया कि अब हीरागंज एवं डेरवा नगर पंचायत बनने के बाद ऐतिहासिक विकास होगा।

Related posts

Leave a Comment