लालापुर के मनकामेश्वर धाम में श्री शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ

लालापुर, प्रयागराज।  लालापुर क्षेत्र के मनकामेश्वर मंदिर में बुधवार से नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया है। शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
कलश यात्रा में गांव की महिलाएं, किशोरियां, बच्चे व युवक सभी मंदिर की परिक्रमा कर गांव भ्रमण किया, इसके बाद कलश यात्रा वापस होकर पुन: मंदिर पर पहुंची। यज्ञाचार्यो ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कलश स्थापित कराया। कथा वाचक ब्रह्मर्षि महेश महाराज ने कहा कि यज्ञ से जहां मन की चेतना में विकास होता है, वही वातावरण में फैली अशुद्धियां दूर होती हैं। धर्म की चर्चा होने से पूरे क्षेत्र में शांति का वातावरण कायम रहता है। इस युग में मानव कल्याण के लिए यज्ञ, पूजा- पाठ आदि धार्मिक कार्य करते रहना चाहिये। शिव लीला तथा राम के लीलाओं को सुनने एवं अनुकरण करने से सभी प्रकार के कष्ट से मुक्ति मिलती है।इस दौरान लालापुर ग्राम प्रधान शंकरलाल पाण्डेय, सतीश शुक्ला, बब्बू, शुक्ला, आशीष शुक्ला, दीपक पाण्डेय, मनोज त्रिपाठी, दीपचंद्र शुक्ला, सुरेंद्र पाण्डेय,अरवेंद्र पाण्डेय,मुन्ना पाण्डेय, गोलू,पाण्डेय, शेषधर द्विवेदी माखन पाण्डेय,विजय कुमार पाण्डेय,शैलेंद्र पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment