रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज मण्डल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के दायित्व के साथ ही रेल परिसम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व भी पूरी कुशलता के साथ निर्वहित किया जा रहा है।
इसी क्रम मे दिनांक 16.12.2021 को उप निरीक्षक के .के धनखड़ स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन दादरी में गस्त लगा रहे थे| गस्त के दौरान लगभग 12:50 बजे प्लेटफार्म सं 1 मुसाफिरखाना के पास एक बेसहारा लड़की संदिग्ध हालत में दिखाई दी| मौके पर महिला कांस्टेबल संगीता जाट को बुलाकर उस लड़की से पूछताछ की गई| लड़की ने अपना नाम पता बताया| लड़की ने बताया की वह घर से नाराज होकर आ गई है| उसके पश्चात् नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत चाइल्ड हेल्पलाइन गौतम बुध नगर महिला कर्मचारी अखिलेश कुमारी को ठीक-ठीक सुपुर्दगी में दिया गया I