येलो मोनोकिनी में प्रियंका चोपड़ा ने दिखाए जलवे,

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इस समय स्पेन में छुट्टियां मना रही है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जहां वह स्पेन के पोर्ट शहर वालेंसिया में अपने दोस्तों और परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका येलो कलर की मोनोकिनी में बेहद बॉट लग रही हैं। इतना ही नहीं वह समंदर में डुबकी लगाते और जेट स्की राइडिंग के मजे लेते दिखीं।

दरअसल, प्रियंका इन दिनों अपने काम के सिलसिले में स्पेन में मौजूद हैं। ऐसे में वह अपने काम से समय निकालकर एंजॉय करती दिख रही हैं। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा और उनके कुछ खास दोस्त भी उनके साथ मस्ती करते दिखाई दिए। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपनी तस्वीरों को शेयर किया है। दरअसल प्रियंका लंदन में अपनी अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन अब वो स्पेन में शूटिंग कर रही हैं।  उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा है, ”एक परफेक्ट डे ऑफ।” इस पोस्ट पर प्रियंका के पति निक जोनस ने लिखा है “damn girl”

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ सिटाडेल में दिखाई देंगी। जासूसी थ्रिलर सीरिज में स्टेनली टुकी, रोलैंड मोलर और सारा मार्टिन्स भी हैं। यह शो रूसो ब्रदर्स और पैट्रिक मोरन द्वारा बनाया जा रहा है। इसका प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।

Related posts

Leave a Comment