मंत्री नंदी ने नव-वर्ष के मौके पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं*

पांच सौ साल के इंतजार के बाद 2024 में अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं*
प्रयागराज ।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री  नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नव-वर्ष के आगमन के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए सुख-समृद्धि की मंगलमय कामना की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आने वाला नव-वर्ष 2024 सभी के लिए खुशियों और उल्हास भरा हो।
  मंत्री नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व मे प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के प्रयासों में नये वर्ष में और गति आयेगी। प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्य के परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक नई पहचान के साथ देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि आने वाला वर्ष इस वजह से और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है कि पांच सौ साल के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। यह समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है।
 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश में तेजी से हो रहे औद्योगिक विकास के परिणाम स्वरूप आर्थिक विकास की गति भी तेज हुई है। उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment