ब्लैकपिंक की जेनी ने हाल ही में अपनी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में बात की थी। अब उन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। उनके गाने ‘सोलो’ ने स्पॉटिफाई पर 50 करोड़ बार से अधिक बार स्ट्रीम होने का रिकॉर्ड बनाया है।
खास बात यह है कि जेनी पहली कोरियन आर्टिस्ट है, जिसके गाने को इतनी बार सुना गया है। यह गाना 12 नवंबर 2018 को रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल सीधे थे। इसमें ब्रेकअप के बाद दुखी नहीं होने जैसी बातें की गई है। इसके चलते, यह गाना काफी फेमस हुआ था। इसकी ओपनिंग भी काफी खूबसूरत है। इसकी मेलोडी भी बहुत प्यारी है।
कोरियन पॉप आर्टिस्ट जेनी का कौन-सा नया गाना रिलीज हुआ है?
जेनी का नया गाना ‘वन ऑफ द गर्ल्स’ रिलीज हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी थी। इसके अलावा, उन्होंने इसे द वीकेंड और लिली रोज डेप्प को भी टैग किया था। जेनी के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा है, “आप क्वीन हो।” एक ने लिखा है, “आपको पूरी दुनिया का प्यार मिलना चाहिए।” एक ने लिखा है, “गाना बहुत अच्छा है।”
कोरियन पॉपस्टार जेनी के वीडियो कहां देखें जा सकते है?
कोरियन पॉपस्टार जेनी यूट्यूब चैनल पर अक्सर अपना वीडियो शेयर करती है। वह हाल ही में, कोचेल्ला व्लोग के वीडियो में भी नजर आई थी। वीडियो में जेनी अक्सर मजाकिया अंदाज में फैंस के सामने आती है। उनकी वीडियो पर फैंस दिल और आग की इमोजी शेयर करते है। उनकी वीडियो बड़ी तेजी से वायरल भी होती है। वह जल्द कई सोलो गाने रिलीज करने वाली है।