सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा के क्रम में गोरखपुर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंच से घोषणा की कि भाजपा को हराने के लिए प्रसपा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को तैयार है। यहां तक कि इसके लिए पार्टी सपा में विलय से भी गुरेज नहीं करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए सपा को आफर दे दिया गया है। चंपा देवी पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा से उठा चुका है। वह परिवर्तन चाहती है। प्रसपा इस परिवर्तन का वाहक बनेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सहित सभी घरेलू वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले चुनाव के दौरान भाजपा की ओर से किए गए दावे खोखले साबित हुए हैं। भाजपा के जनता के साथ किए गए किसी भी वादे पर खरी नहीं उतरी है। उल्टे भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भाजपा किसानों की आय बढ़ाने के दावे से सत्ता में आई लेकिन उसने किसानों की बजाय अंबानी और अडानी की आय बढ़ा दी। सरकारी संस्थाओं के निजीकरण से भाजपा ने नौजवानों को रोजगार न देकर बेरोजगार बना दिया। आज युवा, किसान सहित प्रदेश का हर नागरिक परेशान है। सरकार ने सत्ता संभालते ही प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात कही थी और अब वह चार महीने में इन्हें भरवाने की बात कर रही है।सभा को राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरपाल सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक मिश्र, किसानसभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया। संचालन बृजनाथ मौर्य और आभार ज्ञापन श्याम नारायण यादव व तहव्वर हुसैन ने किया। कार्यक्रम में माल्यार्पण, चांदी का मुकुट, तलवार भेंट कर शिवपाल का स्वागत किया। शिवपाल को कार्यकर्ताओं ने सिक्कों को भी तौला। इससे पहले रथयात्रा का पैडलेगंज तिराहे पर प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने अंशुमान सिंह के नेतृत्व में ऊंट-घोड़ा और गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान यासिर हयात, डीपी यादव, निजामुद्दीन पप्पू, विजय प्रताप सिंह, सोनू यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव, उपेंद्र यदुवंशी, सुमन पाल आदि मौजूद रहीं।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...