नगर आयुक्त नगर निगम, प्रयागराज के निर्देशानुक्रम में गृहकर वसूली के सम्बन्ध मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पी0के0द्विवेदी द्वारा निरन्तर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में सभी जोनल कार्यालयों में जोनल कर अधीक्षकों द्वारा अभियान में सख्ती दिखाते हुए कई बडे़ बकायेदारों/भवन स्वामियों के भवन पर कुर्की की कार्यवाही नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 12 जनवरी 2024 को जोनल कार्यालय जोन 05 नैनी के लोकपुर नैनी में गृहकर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग/कुर्की की कार्रवाई प्रस्तावित थी। उक्त भवनों/प्रतिस्ठान से गृहकर बकायेदारों के रूप में कुल धनराशि रू0-93606.00 (तिराबे हजार छः सौ छः) बकाया था। जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी द्वारा कुर्की टीम के साथ भवन संख्या 181/68सी/5 लोकपुर पर गृहकर बकाया होने के कारण सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
इसी प्रकार जोन कार्यालय 06 ट्रान्सपोर्ट नगर में 04 बडे बकायेदारों के खिलाफ सीलिंग/कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित थी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी द्वारा भवन स्वामी पर दबाव बनाते हुए उक्त भवनों पर गृहकर बकाया धनराशि रू0-02.57 लाख की वसूली की गयी इस दौरान नागरिकों द्वारा घेराव करने का भी प्रयास किया गया। इसके उपरान्त अन्य वार्डो में भी कई गृहकर बकायेदारों पर दबिश देकर वसूलयावी करायी गयी। समस्त जोन कार्यालयों में प्रस्तावित कार्यवाही से वसूली टीम द्वारा प्राप्त कुल धनराशि रू0-12.19 लाख की गृहकर वसूलयावी की गयी।
जोनल कार्यालय 06 ट्रान्सपोर्ट नगर में आज गृहकर के बडे बकायेदारों के खिलाफ वसूली अभियान मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया गया इस दौरान राकेश कुमार राजस्व निरीक्षक वसूली टीम से साथ उपस्थित रहे एवं जोन कार्यालय नैनी में जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी राजस्व निरीक्षक रावेन्द्र कुमार, शालिनी केसरवानी तथा सत्य प्रकाश पाण्डेय एवं नगर निगम प्रर्वतन दल कार्यवाही में शामिल रहे।