दिल्ली में 2022 नगर निगम चुनावों के मद्देनजर, भाजपा की शहर इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगमों द्वारा किए गए कार्यों के मूल्यांकन और लोगों के बीच नगर निकाय की छवि सुधारने के लिए 18-सदस्यीय एक कार्य समूह बनाने की योजना बनाई है। दिल्ली में तीन भाजपा शासित नगर निगमों पर आम आदमी पार्टी (आप) के बढ़ते हमलों के बीच पार्टी की यह योजना सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा, ‘‘कार्य समूह का नेतृत्व दिल्ली भाजपा के तीन वरिष्ठ नेता करेंगे और इनमें तीनों नगर निगमों के पांच-पांच वरिष्ठ सदस्य होंगे।’’ उन्होंने कहा कि कार्य समूह के लिए तीन नेताओं के नामों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निगम के महापौर, उप महापौर, स्थायी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तथा सदन के नेता इसके सदस्य होंगे। भाजपा 2007 से नगर निगमों पर शासन कर रही है। विपक्षी दल आप और कांग्रेस भाजपा शासित नगर निकायों पर भ्रष्टाचार और अक्षमता के आरोप लगाते रहे हैं। जाजू ने कहा, ‘‘निगम बहुत सारे अच्छे काम करते हैं जैसे कि वे कोरोना वायरस महामारी के दौरान अग्रिम मोर्चे वाली एजेंसियों के रूप में काम कर रहे हैं।
Related posts
-
आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे’, बिहार से PM Modi की हुंकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में है। बिहार में उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास... -
पहलगाम हमले के बीच भारत ने छोड़ी मिसाइल, हिल गया पूरा पाकिस्तान
एक तरफ घाटी में गोलियों की आवाज गूंजी। पहलगाम में कायराना आतंकी हमले से देश गम... -
पहलगाम आतंकी हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ ने विपक्ष को दी पूरी जानकारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हम लोग को लेकर केंद्र सरकार ने...