जिलाध्यक्ष ने माल्यार्पण किया तो विधायक ने खिलाई मिठाई कार्यकर्ताओ ने काटा केक
प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला संयोजक आईटी विभाग शतीश विश्वकर्मा के जन्मदिवस को यमुनापार भाजपाई एवं जन प्रतिनिधियों ने धूमधाम से मनाया।
मंगलवार को जिला कार्यालय सिविल लाइंस में भाजपा जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती व अपना दल बारा से विधायक डाँ वाचस्पति ने शतीश विश्वकर्मा का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं देते हुए जन्मदिवस को धूम-धाम से मनाकर यादगार बना दिया। जिलाध्यक्ष विभवनाथ ने कहा शतीश विश्वकर्मा ने संगठन मे मेहनत कर एक उपलब्धि हासिल की है। विधायक बारा बाचस्पति ने कहा शतीश जैसा सहज-सरल मृदूभाषी कार्यकर्ता का जन्म दिवस मनाना कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने स्वस्थ व दीर्घायु होंगे की अन्ंत शुभकामनाएं दी,शुभकामनाएं देने वालो मे जिला महामंत्री राजेश शुक्ल, पुष्पराज सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, प्रवीण सिंह पटेल आदि के साथ भारी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर शुभकामनाएं दी।