क्रिकेट जगत के ‘बाबाभाई ’ हसमुखभाई जोशी का 85 साल की उम्र में हुआ निधन

सौराष्ट्र के पूर्व कोच और मैनेजर हसमुखभाई जोशी का गुरूवार को निधन हो गया। उन्हें क्रिकेट जगत में ‘बाबाभाई ’ के नाम से जाना जाता था। जोशी 85 वर्ष के थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने एक बयान में कहा ,‘‘ बाबाभाई जोशी ने कई भूमिकाओं में सौराष्ट्र क्रिकेट की सेवा की।बतौर खिलाड़ी, अंडर 16, अंडर 19, अंडर22 चयनकर्ता, अंपायर, कोच और मैनेजर सभी रूपों में।’’ उन्होंने ‘ओल्ड रणजी ट्राफी प्लेयर्स आफ द पीरियड 1963 टू 1969 : माय टीममेट्स एंड इंटिमेट्स’ किताब भी लिखी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड और सौराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड के सचिव निरंजन शाह ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Related posts

Leave a Comment