प्रयागराज। ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिददिकी द्वारा मुसतफा गार्देन मे रोजा अफतार का प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमे पूरे देश के विभिन्न हिस्सों से मुस्लिम कायस्थ के लोगों ने हिस्सा लिया | इसी के साथ साथ हिन्दू मुस्लिम काफी लोगों ने अफतार मे हिस्सा लिया | ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन (AIMKWA) में अब तक 10000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा चुका है जिसमे विश्वभर में 10 देशों से और पूरे भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम कायस्थ समाज के लोगों को जोड़ा जा चुका है। लोगों की सहायता के लिए मेडिकल टीम, कानूनी सलाहकार टीम, मैरिज ब्यूरो, रक्तदान टीम आदि का विस्तार किया जा रहा है। AIMKWA पिछले 8 सालो से गरीबो को राशन, बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगो की मदद, रक्तदान, मुफ्त शिक्षा आदि का कार्य कर रही है तथा भविष्य में और भी सेवा करने के लिए कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिद्दीकी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुनीर, इश्तियाक, परवेज, नौशाद, जमाल, तलहा, फरमान, फैजान, सैफ, फैज, शहबाज, कामरान एवं सभी लोगों को प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया है |
Related posts
-
सुरबल साहनी का सूखा अमृत सरोवर: ग्राम प्रधान की लापरवाही का प्रतीक
प्रयागराज।शंकरगढ़ विकासखंड के ग्राम सभा सुरबल साहनी में बना अमृत सरोवर आजकल चर्चा का विषय बना... -
अवैध सिलिका सैंड खनन पर प्रशासन का सख्त प्रहार,खनन माफियाओं में हड़कंप
प्रयागराज जनपद के यमुनानगर में अवैध सिलिका सैंड खनन, क्रशिंग और भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी... -
सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज का वर्ष 2024-25 का वार्षिक निरीक्षण का कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 27.04.2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, प्रयागराज...