उमरे को संपूर्ण भारतीय रेल में राजभाषा हिंदी के सर्वोत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार के लिए राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया

प्रयागराज ।  महाप्रबंधक  के संरक्षण एवं एवं कुशल मार्गदर्शन तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी के प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर मध्य रेलवे राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियां हासिल कर रही है।
संपूर्ण भारतीय रेल में राजभाषा हिंदी के सर्वोत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार के लिए उत्तर मध्य रेलवे को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड से सम्मानित किया गया। उत्तर मध्य रेलवे को यह पुरस्कार महानिदेशक (मानव संसाधन)  मोहित सिन्हा द्वारा प्रदान किया गया।

Related posts

Leave a Comment