अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चार वांछित गिरफ्तार

प्रयागराज। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को अलगकृअलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पहली गिरफ्तारी दारागंज पुलिस ने किया।
दारागंज थाना क्षेत्र के कोढ़ी खाना जगदीश मंदिर के समीप से गुरूवार दोपहर स्मैक का कारोबार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 55ग्राम स्मैक एवं दो हजार पचहत्तर रूपए बरामद किया। पकड़े गए आरोपितों में कर्नलगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर सलोरी निवासी रामबाबू तिवारी एवं दारागंज के कोढ़ी खाना निवासी चन्दन निषाद पुत्र रामू निषाद है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।
दूसरी गिरफ्तारी बारा थाने की पुलिस ने गुरूवार दोपहर बड़ी असरवई गांव निवासी राम सिंह यादव पुत्र रामफल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद किया। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया।
तीसरी गिरफ्तारी मेजा थाने की पुलिस ने परानीपुर गांव में स्थित ईट भट्टे के पास से ननके सिंह उर्फ सुशील सिंह पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र सिंह को गुरूवार दोपहर गिरफ्तार किया। उक्त आरोपित के खिलाफ मेजा थाने में गिरोहबन्द अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस इसे विगत काफी दिनों से तलाश कर रही थी।

Related posts

Leave a Comment