अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में  08.03.2022 को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। श्रीमती पूनम कुमार, अध्यक्षा, उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें श्रीमती अनिता यादव, कार्यालय सहायक/इंजीनियरिंग, नि. को प्रथम पुरस्कार, कु. अंकिता, लेखा सहायक, मुख्यालय को द्वितीय पुरस्कार, श्रीमती शिल्पी झा, हेड कॉस्टेबल, रेलवे सुरक्षा बल को तृतीय पुरस्कार एवं सुश्री किरण टोप्पो, लेखा सहायक, मुख्यालय तथा श्रीमती शिखा, कॉस्टेबल, रेलवे सुरक्षा बल को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे की महिला क्रिकेट टीम की कोच सुश्री हेमलता काला प्रेरक वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं तथा महिलाओं को खेल के साथ-साथ अन्य कार्यो में समन्वयन से संबंधित अनुभव साझा किया।

समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम कुमार द्वारा उत्तर मध्य रेलवे में महिला कर्मचारियों के बढ़ते योगदान की भूरी-भूरी सराहना की गयी। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे की डॉ. एस.दत्ता, मुख्य स्वास्थ्य निदेशक, श्रीमती अनुमणि त्रिपाठी, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/एफएम, श्रीमति गरिमा त्रिपाठी, उप मुख्य वित सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी, श्रीमती सुमन अग्रवाल, कार्यालय अधीक्षक, श्रीमती सुषमा पाण्डेय, कार्यालय अधीक्षक एवं अन्य महिला कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। महिला सशक्ति दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। महिला दिवस समारोह कार्यक्रम का सचांलन श्रीमती प्रीति कुमारी, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक, मुख्यालय द्वारा किया गया।

Related posts

Leave a Comment