अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन

प्रयागराज।  वैशाखी के पुण्य पर्व एवं जलियावाला बाग कांड की वर्षी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में बुधवार को अखिल भारतीय सरदार पटेल सेवा संस्थान, अलोपीबाग, प्रयागराज एवं  हर्ष सावित्री संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दारागंज प्रायगराज के संयुक्त तत्वाधान में एक राष्टीय संगोष्ठी ‘भारतीय राष्ट्रवाद : चुनौती एवं समाधान’ विषय पर पटेल संस्थान स्थित कुमारी मणिबेन पुस्तकालय सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बीज वक्ता के दायित्व में बोलते हुए वोट के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य राजेश मिश्र ‘धीर’ कहा कि ‘भारतीय राष्ट्रवाद किसी भूखंड विशेष के लिए राष्ट्रवाद नहीं है बल्कि यह संस्कृतियों, आचार-व्यवहार, दर्शन और आस्था का वाद है जो अत्याधिक उदार होने के कारण वर्तमान समय में कई तरह की चुनौतियों से का सामना कर रहा है। भारतीय राष्ट्रवाद हिमालय से प्रारम्भ होकर इंदु सरोवर तक की संस्कृति जिसका निर्माण देवताओं के द्वारा किया गया है के प्रति उत्कट समर्पण और आस्था ही है भारतीय राष्ट्रवाद है और यही भारतीय राष्ट्रवाद का उदार चरित्र अपनी विरासत के प्रति उदासीन, अनियंत्रित भूमंडलीकरण, मातृ-भाषा का शिक्षा में अभाव, सांस्कृतिक सूत्र बद्धता का अभाव एवं धर्म-निरपेक्षता की गलत व्याख्या की चुनौती उत्पन्न कर रहा है जिसका समाधान होना आवश्यक है। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता प्रो. रामाज्ञा राय ने अपने संबोधन में कहा कि ‘राष्ट्रवाद शब्द स्वयं में संकुचित मानसिकता का प्रतीक है, इससे बचते हुए सर्व-समावेशी विचार को भारत को स्वीकार करना होगा अन्यथा गांधी जी के मानववाद से परिपूर्ण राष्ट्रवाद का विनास हो जाएगा।
कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय भाषण में  संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बजरंगी सिंह नें भारतीय राष्ट्रवाद को कर्मवाद बताते हुए कहा कि ‘प्रेम, सौहार्द,भाई-चारा एवं कर्म में मिले दायित्व से न्याय को ही राष्ट्रवाद की संजीवनी बताया।
कार्यक्रम को पूर्व प्राचार्य कुलभास्कर डिग्री कॉलेज डॉ. बी. के. मिश्र, अनीता सचान महा मंत्री संस्थान एवं आचार्य विश्वकर्मा नें भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रद्युम्न सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर हंडिया पी.जी.कॉलेज एवं आभार डॉ. शिवम वर्मा असिस्टेंट प्रोफेसर नें व्यक्त किया। इसके पूर्व शोधार्थी छात्रों ने डीप प्रज्जवलन के उपरांत माल्यार्पण कर स्वागत किया।कार्यक्रम में मुख्यरूप से, दीपक सिंह, सहायक आचार्य हंडिया पी.जी. कॉलेज, प्रवक्ता जगत बहादुर सिंह कर्नलगंज इंटर कॉलेज, प्रवीण द्विवेदी जिला प्रभारी वॉयस ऑफ टीचर्स के साथ प्रबुद्ध नागरिकगण एवं सैकङों शोधार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment